रायपुर। छत्तीसगढ़ में 32 लाख राशन कार्ड धारकों के लिए बुरी खबर! सरकार ने इनके राशन कार्ड निरस्त कर दिए, जिसका मतलब नवंबर से मुफ्त राशन बंद। खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि ये लोग एक साल से राशन लेने नहीं आए और न ही E-KYC कराई। प्रदेश में 95 लाख राशन कार्ड धारक परिवार और 2.73 करोड़ हितग्राही हैं, जिनमें से 32 लाख का राशन अब खतरे में।
E-KYC का फरमान
फर्जी राशन कार्ड पर नकेल कसने के लिए E-KYC अनिवार्य है। 32 लाख हितग्राहियों ने इसे पूरा नहीं किया, जिससे शक है कि ज्यादातर कार्ड फर्जी हो सकते हैं। सचिव कंगाले ने चेताया, “31 अक्टूबर तक E-KYC नहीं कराने वालों को राशन नहीं मिलेगा।” प्रक्रिया आसान: आधार कार्ड लेकर राशन दुकान जाएं, बायोमेट्रिक जांच, और KYC पूरी।
कांग्रेस का हमला
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने इसे “षड्यंत्र” बताया। उन्होंने कहा,सरकार बदलने पर CM और खाद्य मंत्री ने राशन कार्ड पर फोटो लगवाए, तब KYC हो चुकी थी। अब दोबारा KYC के नाम पर 32 लाख परिवारों का राशन छीनना साजिश है।
क्या होगा अब?
32 लाख परिवारों के सामने भुखमरी का संकट। E-KYC की सुविधा ग्रामीण इलाकों में कमजोर। क्या सरकार का यह कदम फर्जीवाड़ा रोकेगा, या गरीबों का हक छीनेगा? डेडलाइन नजदीक, सियासी घमासान चरम पर।



