Big Naxalite Surrender : सीपीआई (माओवादी) के वरिष्ठ नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ सोनू ने मंगलवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 60 माओवादी कैडरों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। यह कदम सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता और माओवादियों के लिए करारा झटका माना जा रहा है। सोनू पर सुरक्षाबलों ने एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था। उनके समर्पण के साथ अबूझमाड़ में माओवादियों की कमर कमजोर हुई है।
वेस्टइंडीज को 2-0 से हराकर WTC रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत
सोनू का माओवादी पार्टी से इस्तीफा
पिछले हफ्ते ऐसी रिपोर्ट आई थी कि तेलंगाना के रहने वाले सोनू ने माओवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने एक पत्र में कैडरों से अपील की कि वे “खुद को बचाएं” और “बेमानी बलिदान न दें।” इस कदम से माओवादियों के बीच हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने को लेकर मतभेद उजागर हुए।
‘पूरी तरह गलत था रास्ता’
सोनू ने अपने पत्र में कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में सशस्त्र संघर्ष जारी रखना संभव नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि माओवादियों ने अपनाया गया रास्ता पूरी तरह गलत था और संगठन के पतन को रोक न पाने के लिए उन्होंने माफी मांगी। साथ ही उन्होंने कहा कि नेतृत्व की लगातार गलतियों ने माओवादी आंदोलन को गहरा नुकसान पहुंचाया।



