IND vs WI : भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत ली है। दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 7 विकेट से हराया, जबकि अहमदाबाद में पहले टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से मात दी। यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-2027 चक्र में भारत की पहली जीत है।
ताड़पाला में नक्सलियों का बड़ा भंडाफोड़ – हथियार, विस्फोटक और 5 प्लांटेड आईईडी बरामद
WTC 2025-27 अंक तालिका का हाल
- ऑस्ट्रेलिया: 3 मैच, 3 जीत, 36 पॉइंट्स, 100% जीत प्रतिशत, पहले स्थान पर।
- श्रीलंका: 2 मैच, 1 जीत, 1 ड्रा, 16 पॉइंट्स, 66.67% जीत प्रतिशत, दूसरे स्थान पर।
- भारत: 7 मैच, 4 जीत, 2 हार, 1 ड्रा, 52 पॉइंट्स, 61.90% जीत प्रतिशत, तीसरे स्थान पर।
- इंग्लैंड: 5 मैच, 2 जीत, 2 हार, 1 ड्रा, 26 पॉइंट्स, 43.33% जीत प्रतिशत, चौथे स्थान पर।
- भारत की तीसरी पोजीशन अंक तालिका में श्रीलंका के नीचे है क्योंकि जीत प्रतिशत के आधार पर श्रीलंका पहले आता है।

भारत की अगली टेस्ट सीरीज
टीम इंडिया की अगली टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाएगी। भारत दौरे पर साउथ अफ्रीका टीम 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलेगी।
- पहला टेस्ट: 14 नवंबर, ईडन गार्डन्स, कोलकाता
- दूसरा टेस्ट: 22 नवंबर, ACA स्टेडियम, असम



