Donald Trump India Pakistan : गाजा शांति समझौते पर हस्ताक्षर से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को करीब आधे घंटे का संबोधन दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैरमौजूदगी के बावजूद ट्रंप ने भारत की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा – भारत एक महान देश है और वहां मेरा एक दोस्त उच्च पद पर है, जिसने शानदार काम किया है।
सुशासन संवाद 2025 : नवाचार और पारदर्शिता से मजबूत होता छत्तीसगढ़ प्रशासन
ट्रंप के इस बयान के दौरान उनके ठीक पीछे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ खड़े थे। दिलचस्प यह रहा कि ट्रंप की बातों पर शहबाज शरीफ बार-बार सिर हिलाते हुए सहमति जताते दिखे। उनकी बॉडी लैंग्वेज पर सोशल मीडिया में चर्चा तेज है — कई यूजर्स ने उन्हें ट्रंप का “यस मैन” तक कहा।
भारत और पाकिस्तान अच्छे संबंधों के साथ रहेंगे: ट्रंप
अपने भाषण में ट्रंप ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि “भारत और पाकिस्तान अब अच्छे संबंधों के साथ रहेंगे। उन्होंने यह कहते हुए पीछे मुड़कर शहबाज शरीफ की ओर देखा, और शरीफ ने मुस्कुराते हुए सिर हिलाकर हामी भरी। (Donald Trump India Pakistan)
ट्रंप ने आसिम मुनीर को बताया पसंदीदा फील्ड मार्शल
अपने भाषण में ट्रंप ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को “अपना पसंदीदा फील्ड मार्शल” बताया। उन्होंने शहबाज शरीफ से कहा कि वे आसिम मुनीर को ट्रंप की ओर से “सम्मान” दें।
शहबाज शरीफ की ट्रंप को खुश करने की कोशिशें
ट्रंप के बाद संबोधन देते हुए शहबाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति की जमकर प्रशंसा की और कहा – “मैं एक बार फिर राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित करना चाहता हूं। उन्होंने दक्षिण एशिया में शांति स्थापित कर लाखों लोगों की जान बचाई है।
उन्होंने इतना कहने के बाद ट्रंप को सलामी (salute) दी और कहा- “राष्ट्रपति ट्रंप, मैं आपको सलाम करता हूं — आपके अद्वितीय और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए।”
ट्रंप की शांति पहल और पाकिस्तान की प्रतिक्रिया
गौरतलब है कि ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था कि अमेरिका की मध्यस्थता से भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम हुआ है। हालांकि भारत ने इस दावे को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि यह समझौता दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच सीधी बातचीत से हुआ था। (Donald Trump India Pakistan)



