Raipur News : राजधानी रायपुर के खरोरा क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचोली स्थित शान-ए-पंजाब ढाबा में की गई।
भारत महान देश… मोदी मेरे अच्छे दोस्त : ट्रंप बोले, शहबाज शरीफ सिर हिलाते रह गए
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अमरपाल सिंह चावला (निवासी चिचोली) के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण क्रमांक 01/2025 दर्ज किया गया है।
कार्रवाई के दौरान कुल 36 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई, जिसमें 160 नग देशी मसाला (शोले) मदिरा के पाव और 40 नग विदेशी व्हिस्की (जिप्सी ब्रांड) शामिल हैं। (Raipur News )
जिले में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय और परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। (Raipur News )



