Bijapur Naxal Attack : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। इलमिडी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता की निर्मम हत्या (Bijapur Naxal Attack) कर दी।
पुलिस बर्बरता! चेकिंग के दौरान युवक की पिटाई, कूल्हे पर लगे 10 टांके
घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। नक्सलियों ने भाजपा एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सत्यम पुनेम को घर से जबरन बाहर बुलाया और उन पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए बेरहमी से हत्या कर दी।
घटना का विवरण
सूत्रों के मुताबिक, देर रात सशस्त्र नक्सलियों का एक समूह सत्यम पुनेम के इलमिडी गांव स्थित घर पहुंचा। उन्होंने दरवाजा खुलवाया और पुनेम को बाहर आने को कहा। बाहर निकलते ही नक्सलियों ने उन पर हमला किया और मौके पर ही उनकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद नक्सली वहां से पर्चे फेंककर फरार हो गए, जिनमें पुलिस को चेतावनी और शासन विरोधी संदेश लिखे होने की बात सामने आई है।
इलाके में दहशत का माहौल
घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान तेज कर दिया है।
भाजपा नेताओं ने इस नृशंस हत्या की कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। (Bijapur Naxal Attack)



