रायपुर। महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के भांजे पुलकित चंद्राकर को पुलिस ने उसके दो साथियों के साथ महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी रायपुर के जूक क्लब में मोवा के अज्जू पांडे की पिटाई के मामले में फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनका रायपुर की सड़कों पर जुलूस निकालकर सख्त संदेश दिया अपराध करना पाप है, कानून हमारा बाप है!

यह भी पढ़े :- साइंस कॉलेज हॉस्टल में घुसे 50 बाहरी युवक, छात्रों से की मारपीट
महाराष्ट्र के टोल नाके से पकड़ाया गैंग, पुलिस बनी टोलकर्मी
तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ लौटने वाले हैं। इसके बाद टीम ने बरौंद टोल नाके पर टोल कर्मचारियों के वेश में तैनाती की। जैसे ही पुलकित चंद्राकर, प्रखर चंद्राकर और मुकुल सोना वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों से एक फोर-व्हीलर गाड़ी भी जब्त की गई है। पुलिस उन्हें देर शाम रायपुर लेकर आई और सीधे घटना स्थल जूक क्लब के बाहर ले जाकर जुलूस निकाला। पुलिस ने जुलूस के दौरान आरोपियों से नारे लगवाए अपराध करना पाप है, कानून हमारा बाप है।



