Cough Syrup Deaths : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सोमवार को कोल्ड्रिफ कफ सिरप से हुई 20 से अधिक बच्चों की मौत (Cough Syrup Deaths) के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत कांचीपुरम स्थित श्रीसन फार्मास्युटिकल्स और तमिलनाडु एफडीए (TNFDA) से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी की है।
कांग्रेस ने हमेशा लौहपुरुष पटेल को भुला दिया – किरण देव
सूत्रों के अनुसार, श्रीसन फार्मा पर आरोप है कि उसने डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) जैसे जहरीले रसायन का प्रयोग कोल्ड्रिफ सिरप में किया था, जिससे मध्य प्रदेश और राजस्थान में 20 से अधिक बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इन बच्चों में अधिकांश की उम्र पांच वर्ष से भी कम थी।
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की जांच में सामने आया कि श्रीसन फार्मा को 2011 में तमिलनाडु एफडीए से लाइसेंस मिला था, लेकिन उसने खराब बुनियादी ढांचे और राष्ट्रीय औषधि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के बावजूद एक दशक से अधिक समय तक उत्पादन जारी रखा।
इस मामले में श्रीसन फार्मा के मालिक जी. रंगनाथन को 9 अक्टूबर को मध्य प्रदेश पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ईडी की यह कार्रवाई अब नियामकीय लापरवाही और आपराधिक जिम्मेदारी दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। (Cough Syrup Deaths)



