रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज 12 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय ,महानदी भवन में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के कलेक्टरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में नवनियुक्त मुख्य सचिव विकासशील सहित सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर शामिल होंगे।
धन की देवी और बुद्धि के देवता – क्यों पूजे जाते हैं एक साथ?
आज आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, सुशासन की स्थिति और जनसेवा की गुणवत्ता सहित सभी विभागीय योजनाओं की विशेष और गहन समीक्षा की जाएगी।
मुख्यमंत्री साय कल 13 अक्टूबर को कलेक्टर्स-एसपी बैठक भी लेंगे। इस बैठक में वे कानून व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन की विशेष समीक्षा करेंगे। उसके बाद दिन में ही मुख्यमंत्री साय कलेक्टर्स-डीएफओ की भी बैठक लेंगे जिसमें वन, पर्यावरण और आदिवासियों से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा एवं समीक्षा करेंगे।



