गरियाबंद। समर्थन मूल्य में धान खरीदी के ऐलान के बाद ओड़िशा से धान की अवैध तस्करी का खेल तेज़ हो गया है। इसी कड़ी में अमलीपदर तहसीलदार की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ध्रुवागुड़ी और उसरीजोर के बीच से 100 बोरी धान से भरे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है।
काले झंडे दिखाने पर भड़के BJYM नेता, कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा
सूत्रों के अनुसार, तस्कर ओड़िशा का धान छत्तीसगढ़ के मंडियों में खपाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से लाए जा रहे धान पर अब सख्त निगरानी रखी जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



