बिलासपुर। शुक्रवार को आयोजित राजस्व विभाग की बैठक के दौरान अनुशासनहीनता का मामला सामने आया। ग्राम खमतराई के पटवारी रमेश कुमार वैष्णव निर्धारित समय से काफी देर से बैठक में पहुंचे। जब एसडीएम मनीष साहू ने देरी का कारण पूछा, तो पटवारी ने अपमानजनक लहजे में जवाब देते हुए कहा — “नहीं बताऊंगा, जो करना है कर लो।”
अवैध धान तस्करी पर फिर कार्रवाई, तहसीलदार ने 100 बोरी धान से भरे ट्रैक्टर को किया जब्त
बताया गया कि एसडीएम ने बैठक में उनके इस असभ्य और अनुशासनहीन व्यवहार पर नाराज़गी जताई और तत्काल प्रभाव से निलंबन (सस्पेंशन) का आदेश जारी कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, एसडीएम विभागीय समीक्षा बैठक ले रहे थे, जिसमें सभी पटवारियों को समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान जब पटवारी रमेश कुमार वैष्णव देर से पहुंचे और पूछताछ पर भी असम्मानजनक शब्दों का प्रयोग किया, तो एसडीएम ने उन्हें खड़े होकर जवाब देने के लिए कहा। लेकिन उन्होंने निर्देश की अवहेलना करते हुए कहा — “मैं चेयर पर बैठूंगा, खड़ा नहीं होऊंगा।”
इसके बाद जब उन्हें बैठक से बाहर जाने को कहा गया, तो उन्होंने इनकार करते हुए बैठक कक्ष में ही बैठे रहने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निलंबन का आदेश जारी किया।



