रायपुर। थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम खपरीकला स्थित निर्माणाधीन रेलवे अंडर पासिंग से एम.एस. प्लेट चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
तीन दशकों बाद हथियार छोड़े तीन बड़े नक्सली
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रामेश्वर आडिल, जो स्वास्तिक ग्रुप रायपुर में साइड इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 8 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 4 बजे, कुछ व्यक्तियों ने निर्माणाधीन स्थल पर रखी 8 एम.एम. की एम.एस. प्लेट को गैस कटर से काटकर चारपहिया वाहन में लोड कर चोरी कर लिया।
घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने तुरंत अज्ञात आरोपियों की पतासाजी शुरू की। टीम ने प्रार्थी और चौकीदार से पूछताछ के साथ तकनीकी माध्यमों और मुखबिरों की मदद से जांच तेज़ की।
तत्काल कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों की पहचान रामचंद देवांगन उर्फ रामचंद वस्त्रकार (35 वर्ष) और दीप साहू (38 वर्ष), दोनों निवासी नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर के रूप में की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बरामद सामान:
- 8 एम.एम. की 3 एम.एस. प्लेट
- चोरी में प्रयुक्त चारपहिया वाहन (क्रमांक CG 04 NK 3677, जुमला कीमत लगभग ₹3,10,000)
- पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी:
- रामचंद देवांगन उर्फ रामचंद वस्त्रकार, पिता धूलचंद देवांगन, उम्र 35 वर्ष, निवासी नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।
- दीप साहू, पिता सुखराम साहू, उम्र 38 वर्ष, निवासी नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।



