रायपुर : नक्सलवाद और आदिवासी विकास को लेकर बीजेपी नेता केदार गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह की सरकार में पोटेकबिन स्कूल खोले गए, जिससे आदिवासी बच्चे पहली बार इंजीनियर और डॉक्टर बने। वर्तमान विष्णु देव साय सरकार में भी आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए बड़ी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर धीरे-धीरे नक्सल मुक्त हो रहा है।
RAIPUR : राईस मिल में GST की दबिश, अवैध पान मसाला मिक्चर और पाउच बरामद
केदार गुप्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा नक्सलवाद का समर्थन किया। सत्ता पाने के लिए नक्सलियों के जरिए हत्याएं कराई जाती थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ सत्ता की राजनीति करती है, षड्यंत्र कर सत्ता प्राप्त करना उसका स्वभाव है। कांग्रेस को किसी भी वर्ग से प्रेम नहीं है, जबकि भाजपा आदिवासियों से सच्चा प्रेम करती है।
बीजेपी नेता ने कहा कि भाजपा ने आदिवासी मुख्यमंत्री दिया और आज राष्ट्रपति से लेकर मुख्यमंत्री तक आदिवासी नेतृत्व भाजपा में है। जबकि कांग्रेस में आदिवासी नेताओं को प्रताड़ित किया जाता है, कांग्रेस नहीं चाहती कि वे आगे बढ़ें।
वहीं, मध्यप्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान पर — जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री का असिस्टेंट बताया — प्रतिक्रिया देते हुए केदार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वरिष्ठ नेता हैं, उनके मार्गदर्शन में देशभर में कार्य हो रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “इनमें कांग्रेस का कल्चर दिखाई देता है, ये चमचे हैं, इसलिए इन्हें हर जगह चम्मच ही दिखाई देता है। जनता ने इन्हें बाहर धकेल दिया है, इसलिए ये नेता प्रतिपक्ष बने हैं।



