गरियाबंद : जिले के ग्राम आमदी के जंगल से स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लाई गई सरकारी दवाइयाँ बड़ी मात्रा में जंगल में फेंकी मिली हैं। इनमें कई दवाइयाँ अभी एक्सपायर नहीं हुई हैं, जबकि कुछ दवाइयाँ खत्म हो चुकी एक्सपायरी डेट की भी पाई गई हैं।
नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ को जोड़ेगा राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी, 21.5 किमी सड़क निर्माण को मंजूरी
खुले जंगल में पड़ी इन दवाइयों से जंगली जानवरों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ गया है और साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह दवाइयाँ पिछले कुछ दिनों से जंगल में बिखरी हुई दिख रही थीं।
उनका कहना है कि —
“यदि समय रहते प्रशासन कार्रवाई नहीं करता, तो यह दवाइयाँ न सिर्फ पर्यावरण बल्कि हमारे जलस्रोतों और स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक साबित होंगी।”
मामले की जानकारी मिलते ही जिला चिकित्सा अधिकारी ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि
“यह पता लगाया जा रहा है कि ये दवाइयाँ किस स्वास्थ्य केंद्र की हैं। जो भी कर्मचारी या अधिकारी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”



