रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स प्रियंका दास (23) की खून से सनी लाश उसके किराए के कमरे में मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, प्रियंका के शरीर पर कई चाकू के निशान मिले हैं और कमरे में संघर्ष के स्पष्ट संकेत मिले।
IIIT रायपुर के छात्र ने 36 छात्राओं की बनाई AI जनरेटेड अश्लील तस्वीरें, IT एक्ट में FIR दर्ज
पुलिस ने आरोपी दुर्गेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि प्रियंका और दुर्गेश के बीच प्रेम संबंध था, जबकि मृतिका का सन्नी नामक युवक से भी पुराना दोस्ताना संबंध था। पुलिस अब इस हत्या को लव ट्रायंगल से जोड़कर देख रही है।
पुलिस को कमरे में मृतिका के हाथ में चाकू मिला, लेकिन उस पर कोई खून के निशान नहीं थे, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह हत्या है, न कि आत्महत्या। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने कई सबूत इकट्ठे किए, जबकि कमरे के सीसीटीवी कैमरे घटना के समय खराब पाए गए।
प्रियंका रायपुर के टिकरापारा इलाके में तीन सहेलियों के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना के दिन वह डे शिफ्ट ड्यूटी के बाद घर लौटी थी। सहेली द्वारा सुबह कमरे में उसकी लाश पाई गई, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।



