RKM Power Plant Accident : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा (RKM Power Plant Accident) हुआ। मेंटेनेंस कार्य के दौरान मजदूरों को ले जा रही लिफ्ट 40 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गई। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हैं।
खेलोगे–कूदोगे बनोगे ब्रांड एंबेसडर : सांसद बृजमोहन
जानकारी के मुताबिक, लिफ्ट को 75 मीटर ऊपर जाना था लेकिन 40 मीटर पर ही संतुलन बिगड़ गया और वह धड़ाम से नीचे आ गिरी। दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। घायलों को नजदीकी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे (RKM Power Plant Accident) की सूचना मिलते ही परिजन और साथी मजदूर प्लांट गेट पर जुटकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को कारण माना जा रहा है, हालांकि प्रबंधन की लापरवाही के आरोप भी सामने आए हैं।



