रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बिरनपुर हत्याकांड के मामले में आज से ट्रायल शुरू होने जा रहा है। यह ट्रायल दो साल बाद हो रहा है। इस मामले में विधायक ईश्वर साहू समेत कुल 23 गवाहों के बयान तीन दिनों तक रायपुर के स्पेशल कोर्ट में दर्ज किए जाएंगे।
सीबीआई द्वारा हाल ही में पेश की गई चार्जशीट में पुलिस पर पत्थरबाजी का भी जिक्र किया गया है।
गौरतलब है कि 8 अप्रैल 2023 को बेमेतरा के बिरनपुर में हुई हिंसा में भुवनेश्वर साहू समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस हिंसा के बाद इलाके में तनावपूर्ण हालात बने और व्यापक हंगामा हुआ।
घटना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने मामले की सीबीआई जांच का ऐलान किया था। राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने विधानसभा सत्र में इसकी घोषणा की थी। सदन में इस मुद्दे को पीड़ित और विधायक ईश्वर साहू ने भी उठाया था।



