PM Modi on CJI: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार (6 अक्टूबर 2025) को उस समय हंगामा मच गया जब एक वकील ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी वकील को पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया।
चिरमिरी ओपन कास्ट खदान में जोरदार धमाका, 12 मजदूर घायल
घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई से फोन पर बात की और इस हमले की कड़ी निंदा की। प्रधानमंत्री ने कहा, “आज सुबह सुप्रीम कोर्ट परिसर में उन पर हुए हमले से हर भारतीय नाराज है। हमारे समाज में ऐसे निंदनीय कृत्यों के लिए कोई स्थान नहीं है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
पीएम मोदी ने CJI के धैर्य की सराहना की
प्रधानमंत्री ने कहा, “ऐसी स्थिति में मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने जो धैर्य और संयम दिखाया, उसकी मैं सराहना करता हूं। यह न्याय के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और हमारे संविधान की भावना को मजबूत करने की उनकी निष्ठा को दर्शाता है।”
कोर्ट में हुआ हंगामा
सूत्रों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के वकील राकेश किशोर ने सुनवाई के दौरान सीजेआई से दुर्व्यवहार किया और नारेबाजी की। आरोपी वकील ने “सनातन का अपमान नहीं सहेंगे” के नारे लगाए। हालांकि, सीजेआई गवई शांत रहे और सुनवाई जारी रखी।
हंगामे के बाद सीजेआई ने कोर्ट में मौजूद वकीलों से कहा, “हम इस तरह की हरकतों से प्रभावित नहीं होते। सुनवाई जारी रहेगी और कोर्ट का काम बाधित नहीं होना चाहिए। बाद में आरोपी को सुप्रीम कोर्ट परिसर स्थित डीसीपी कार्यालय ले जाकर पूछताछ की गई। (PM Modi on CJI)
एसोसिएशन ने जताई कड़ी नाराजगी
इस घटना की सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) ने कड़े शब्दों में निंदा की। एसोसिएशन ने कहा कि “एक वकील के अनुचित और असंयमित व्यवहार ने न्यायपालिका के सर्वोच्च पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया है, जिसकी हम सर्वसम्मति से निंदा करते हैं। (PM Modi on CJI)




