India vs Pakistan Women World Cup 2025 : आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में रविवार को खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 88 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है।
अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग, 7 मरीजों ने दम तोड़ा
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 247 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। (India vs Pakistan Women World Cup 2025 )
भारत की पारी : हरलीन देओल सबसे बड़ी स्कोरर
- ओपनर्स प्रतिका रावल (31) और स्मृति मंधाना (23) ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े।
- हरलीन देओल ने 46 रनों की पारी खेली और भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाए।
- कप्तान हरमनप्रीत कौर (19), जेमिमा रोड्रिग्स (32), दीप्ति शर्मा (25) और स्नेह राणा (20) ने भी उपयोगी योगदान दिया।
- अंत में विकेटकीपर ऋचा घोष ने 20 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाकर स्कोर 247 तक पहुंचाया।
- पाकिस्तान की ओर से डायना बेग ने 4 विकेट झटके।
पाकिस्तान की पारी : सिदरा आमीन की जुझारू कोशिश नाकाम
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत खराब रही।
- ओपनर मुनीबा अली (2) विवादास्पद रनआउट का शिकार हुईं।
- लगातार विकेट गिरते रहे, हालांकि सिदरा आमीन ने 106 गेंदों पर 81 रन बनाकर संघर्ष जारी रखा।
- नतालिया परवेज (27) को छोड़ बाकी कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका और पूरी टीम 159 पर ढेर हो गई।
भारतीय गेंदबाजी की चमक
- क्रांति गौड़ : 10 ओवर, 20 रन, 3 विकेट (3 मेडन)
- दीप्ति शर्मा : 3 विकेट
- स्नेह राणा : 2 विकेट
इनके आगे पाकिस्तानी बल्लेबाज बेबस नज़र आए।
देश के लिए गर्व का पल – मुख्यमंत्री साय,
आज ICC महिला विश्व कप 2025 के रोमांचक मुकाबले में हमारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और मैदान पर भारत की अजेय ताकत का परचम लहराया।
यह जीत केवल एक मैच की नहीं, बल्कि भारतीय नारी शक्ति के सशक्तिकरण की प्रतीक है।
आगामी मुकाबलों में भी यही जोश, जज़्बा और जीत का सिलसिला बरकरार रहे, यही शुभकामना है।
जय हिंद, जय भारत!
अगला मुकाबला
भारत का अगला मैच 9 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। (India vs Pakistan Women World Cup 2025 )




