रायपुर । जशपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया है। ट्रक पंजाब से छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड और बिहार जा रहा था।
कस्टम मिलिंग घोटाला: EOW ने अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा के खिलाफ 1500 पन्नों का चालान पेश किया
पुलिस के अनुसार, ट्रक में लाखों रुपये की शराब बिना किसी वैध दस्तावेज के परिवहन की जा रही थी। यह कार्रवाई सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में की गई।
जशपुर पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने ट्रक और पेटियों सहित शराब को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तस्करों तथा उनके नेटवर्क की पहचान करने में जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई राज्य में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।



