गरियाबंद। कब्रिस्तान से लगी जमीन पर अवैध रूप से बने एक कांप्लेक्स को प्रशासन ने रविवार सुबह ध्वस्त कर दिया। यह कार्यवाही अपर कलेक्टर पंकज डहारे की मौजूदगी में की गई।
महिला विश्व कप 2025 : भारत ने पाकिस्तान को 88 रनों से हराया, नंबर-1 पर पहुंची टीम इंडिया
सुबह से शुरू हुई कार्रवाई में जिले के दो एसडीएम, दो तहसीलदार, दो नायब तहसीलदार, एसडीओपी सहित बड़ी संख्या में राजस्व और पुलिस अमला मौजूद रहा। किसी भी तरह का तनाव न फैले, इसके लिए नगर के प्रमुख चौराहों से लेकर कार्रवाई स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
भारी सुरक्षा के बीच 6 जेसीबी से कार्रवाई
कार्यवाही के दौरान 6 जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया। प्रशासन ने लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपये मूल्य की 23 दुकानों को तोड़ दिया।
तीन साल पहले हुआ था अवैध निर्माण
जानकारी के अनुसार, करीब तीन साल पहले नेशनल हाइवे किनारे एक समुदाय द्वारा बिना अनुमति यह कांप्लेक्स बनाया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान गरियाबंद एसडीएम ने इस निर्माण को अवैध घोषित किया था।



