Bihar assembly Elections : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar assembly Elections) 2025 की तारीखों और शेड्यूल का ऐलान करेगा। 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। माना जा रहा है कि चुनाव दो चरणों में हो सकते हैं और मतदान अक्टूबर-नवंबर के बीच छठ पर्व के बाद कराया जाएगा।
कब्रिस्तान से सटी जमीन पर अवैध कांप्लेक्स ध्वस्त, 23 दुकानें टूटीं
चुनाव आयोग की तैयारियां
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनकी टीम ने 4-5 अक्टूबर को बिहार दौरे में राजनीतिक दलों, प्रशासनिक अधिकारियों और सिविल सोसाइटी से मुलाकात कर तैयारियों की समीक्षा की। आयोग ने स्पष्ट किया कि चुनाव 22 नवंबर से पहले पूरे हो जाएंगे।
नई पहल और सुविधाएं
- 22 साल बाद मतदाता सूची का शुद्धीकरण किया गया।
- हर मतदान केंद्र पर अधिकतम 1,200 मतदाता ही होंगे।
- सभी बूथों पर 100% वेबकास्टिंग होगी।
- मतदाताओं के लिए मोबाइल डिपॉजिट सुविधा शुरू होगी।
- वीवीपैट पर्चियों का अनिवार्य सत्यापन होगा।
- 38 सीटें SC और 2 सीटें ST वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगी।
राजनीतिक दलों की मांग
पार्टियों ने आयोग से आग्रह किया कि छठ पर्व (18-28 अक्टूबर) के तुरंत बाद चुनाव कराए जाएं ताकि बाहर काम करने वाले प्रवासी मतदाता भी भाग ले सकें।
चुनावी मुकाबला
इस बार मुकाबला सत्ताधारी एनडीए (भाजपा-जदयू) और विपक्षी महागठबंधन (राजद-कांग्रेस) के बीच होगा। वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी मैदान में उतरेगी। चुनावी एजेंडे में बेरोजगारी, प्रवासन और स्थानीय मुद्दे प्रमुख रहेंगे। (Bihar assembly Elections)



