रायपुर। राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र में आज रविवार दोपहर 17 वर्षीय नाबालिक टिकेश्वर ध्रुव की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक मिर्गी का मरीज बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े :- वैज्ञानिक और नवाचारी खनन से छत्तीसगढ़ में विकास की नई कहानी
जानकारी के अनुसार, टिकेश्वर दोस्तों के साथ नहाने के लिए तालाब गया था। कुछ समय तक उथले पानी में खेलते रहने के बाद वह अचानक गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह डूब गया।
सूचना मिलने पर राखी थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। दो घंटे के तलाशी अभियान के बाद टिकेश्वर का शव पानी से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक अनुमान है कि नहाते समय उसे मिर्गी का दौरा पड़ा, जिसके कारण वह डूब गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सटीक कारण स्पष्ट होगा।



