रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में हड़कंप मच गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को वे मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया।
नवा रायपुर में अवैध निर्माण पर जिला प्रशासन की सख्ती
इस घटनाक्रम पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा — “यह विडंबना है कि हम छत्तीसगढ़ के नागरिक केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत करते हैं और उसी समय प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री को हाउस अरेस्ट कर लिया जाता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने सीनियर जनप्रतिनिधि को उनकी ही पार्टी की सरकार नजरबंद कर रही है।”



