रायपुर। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने छत्तीसगढ़ की पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग (लेफ्ट हैंड साइड) का निर्माण रिकॉर्ड 12 महीनों में पूरा कर लिया है। 2.79 किलोमीटर लंबी यह टनल रायपुर–विशाखापट्टनम आर्थिक गलियारे (NH-130CD) का हिस्सा है।
12 बच्चों की मौत के बाद छत्तीसगढ़ में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर बैन
यह ट्विन ट्यूब टनल पूरी तरह तैयार होने के बाद रायपुर से विशाखापट्टनम की यात्रा को और तेज़ और सुगम बना देगी। इसके साथ ही व्यापार, उद्योग और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी तथा छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच संपर्क और मजबूत होगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह टनल “समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़” की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि सड़क और परिवहन अधोसंरचना का विकास प्रदेश की प्रगति की रीढ़ है, और इस परियोजना से पर्यटन व सामाजिक-आर्थिक जुड़ाव के नए अवसर खुलेंगे।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन के अनुरूप यह परियोजना आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।



