रायपुर। शहर में सनसनी फैलाने वाले 86 किलो चांदी की लूट का मामला अब पूरी तरह से उलट गया है। पुलिस की जांच में पता चला कि लूट की झूठी कहानी खुद सराफा कारोबारी राहुल गोयल ने गढ़ी थी।
यह भी पढ़े :- कोरबा कलेक्टर पर जल्द हो सकती है कार्रवाई : CM साय ने पूर्व मंत्री कंवर को फोन कर दिया आश्वासन
शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि क्रिकेट सट्टे में बड़ी रकम हारने के बाद वह लेनदारों से बचने के लिए लूट का झूठा मामला बनाकर सबको गुमराह कर रहा था। पुलिस ने घटनास्थल और सबूतों की जांच के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़े :- भांजे ने मामा को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो वायरल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राहुल गोयल ने चांदी को खुद ही छिपाया था ताकि कर्ज से बचा जा सके। मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ ठोस सबूतों के आधार पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।



