रायपुर। विजयादशमी के अवसर पर राजधानी रायपुर पुलिस लाइन में परंपरागत शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।
रायपुर सांसद खेल महोत्सव राजनीति से परे, खेल के माध्यम से जोड़ने का माध्यम : बृजमोहन
पूजा के दौरान शस्त्रों की पवित्रता और महत्व को ध्यान में रखते हुए हर्ष फायर भी किया गया। यह आयोजन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है।
एसएसपी लाल उमेद सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी और पुलिस बल की सुरक्षा और समर्पण की प्रतिबद्धता दोहराई।



