रायपुर : राजधानी रायपुर के फाफाडीह इलाके में पुलिस वर्दी की गरिमा उस वक्त धूमिल हो गई जब एक सिपाही शराब के नशे में हंगामा करता नजर आया। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के सामने उसने एक राहगीर को रोककर खुद को पुलिस वाला बताते हुए खर्चा उठाने की जबरदस्ती की और जेब में रखे दो हजार रुपए भी हजम कर गया। नशे की हालत में सिपाही न ठीक से खड़ा हो पा रहा था, न चल पा रहा था, लेकिन पैसों पर हाथ ऐसा चला जैसे कोई बड़ा इनाम जीत लिया हो।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर किया नमन
लोगों का कहना है कि पुलिस वाले की जेब खाली थी, दिमाग में शराब भरी थी और हाथ दूसरे की जेब पर भारी पड़ गया।
इधर, मामले पर रायपुर एसपी लाल उमेद सिंह ने कार्रवाई करते हुए बताया कि शराब पीकर हंगामा करने वाले सिपाही को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।



