RTE Scam : सूरजपुर जिला में शिक्षा के अधिकार के तहत फर्जी स्कूलों को राशि दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सूरजपुर जिला में शिक्षा के अधिकार के तहत 55 ऐसे स्कूलों को गरीब बच्चों को पढाने के राशि का भुगतान किया गया है। वो 55स्कूल सिर्फ कागजों पर है।
3200 करोड़ शराब घोटाला: ईडी ने 30 से ज्यादा आबकारी अधिकारियों को भेजा समन
इन स्कूलों में शिक्षा के अधिकार (RTE Scam) के तहत जिन बच्चों का नाम दर्ज किया गया है वह फर्जी हैं एक ही परिसर पर दो-दो स्कूल का पता मिला है। यह सब शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं निजी स्कूल संचालकों के मिलीभगत से हुआ है।यहाँ गरीब बच्चों के शिक्षा के अधिकार को छीना गया है। कांग्रेस ने गरीब बच्चों को शिक्षा देने के लिए शिक्षा का अधिकार कानून लाया था।उसका भी पलीता भाजपा की सरकार में लगाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सूरजपुर जिला में शिक्षा के अधिकार में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अब सरकार को प्रदेश में शिक्षा के अधिकार के तहत जिन निजी स्कूलों को राशि भुगतान की गई है उसका भौतिक सत्यापन कराना चाहिए। सूरजपुर जिला में हुई फर्जीवाड़ की उच्चस्तरीय जांच हो।
जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर हो शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षा के अधिकार के तहत भर्ती प्रक्रिया में शामिल नोडल अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाये। (RTE Scam)



