रायपुर। राजधानी में नशे के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए विशेष अदालत ने तीन नशा तस्करों को 15-15 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही प्रत्येक आरोपी पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
सूने मकान में चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार- 12.5 लाख रुपये की संपत्ति बरामद
आरोपियों में सिद्धार्थ जैन और शिवम तिवारी, जो भोपाल के निवासी हैं, तथा रायपुर निवासी आदित्य लोखंडे शामिल हैं। इन तीनों को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के होटल “सुप्रीत इन” से नशीली चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। विशेष NDPS अदालत के न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा ने मामले की सुनवाई के बाद तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई।



