CG News: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक, उनके काफिले की एक कार चिरमिरी हल्दीबाड़ी के छठ घाट के पास अचानक एक ट्रक से जा टकराई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि मंत्री और सुरक्षाकर्मी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
नशा तस्करों को 15 साल की सजा, डेढ़ लाख का जुर्माना
हादसा कैसे हुआ
- मंत्री अपने जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।
- काफिले की गाड़ी मोड़ते समय सामने आए ट्रक से टकरा गई।
- टक्कर इतनी जोरदार थी कि धमाके जैसी आवाज़ सुनाई दी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मंत्री पूरी तरह सुरक्षित
हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा जवानों और पुलिस ने स्थिति संभाली। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को कोई चोट नहीं आई और वे अपने निर्धारित दौरे पर आगे बढ़ गए।
लोगों में राहत
मंत्री के सुरक्षित रहने की खबर सामने आते ही समर्थकों और प्रदेशवासियों ने राहत की सांस ली।



