रायपुर। मां काली मंदिर ट्रस्ट, आकाशवाणी रायपुर एवं रायपुर होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय, रामकुंड के संयुक्त तत्वावधान में आज 28 सितंबर 2025 को एक दिवसीय निःशुल्क विशाल होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक काली माता मंदिर परिसर, आकाशवाणी रायपुर में हुआ।
LIC Scheme : 150 रुपए रोज बचाकर बनेगा 19 लाख का फंड, जानिए LIC का न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान
इस शिविर में सभी प्रकार के रोगों का निःशुल्क परामर्श और उपचार अनुभवी होम्योपैथिक विशेषज्ञों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में काली मंदिर ट्रस्ट के सचिव डी.के. दुबे सहित ट्रस्ट के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
शिविर में प्रमुख रूप से –
रायपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलीप मुकुंद पिंपले, उप प्राचार्य डॉ. निर्मल भोई, आरएमओ एवं शिविर प्रभारी डॉ. योगेश श्रीवास्तव, डॉ. पद्मश्री बक्शी, हाउस फिजिशियन डॉ. पंकज कटारिया, डॉ. ज्योति पांडा ने सेवाएँ दीं।
इसके अलावा इंटरनिंग व छात्र-छात्राओं में छाया सिन्हा, यशिका गुप्ता, शशांक गुप्ता, अंकित यादव, मिथिलेश यादव, प्राची महोबिया, रुचिता कश्यप ने सक्रिय भागीदारी निभाई। औषधि वितरण का कार्य लक्ष्मी निषाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलीप मुकुंद पिंपले ने दी।



