रायपुर। राजधानी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 100 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस कर दिए। इनकी कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी गई है।
कोरबा कलेक्टर पर भड़के ननकीराम कंवर, CM हाउस के सामने धरने का ऐलान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान थानों की संयुक्त टीम ने विभिन्न आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश, ओड़िशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार से बरामद किए।
बरामदगी में तकनीकी विश्लेषण और अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय अहम रहा। पुलिस ने मोबाइल धारकों से संपर्क कर फोन सुरक्षित थाने में जमा कराए और फिर स्वामियों को सुपुर्द किए।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अब तक रायपुर पुलिस 750 गुम मोबाइल फोन (कुल कीमत 1.5 करोड़ रुपए) बरामद कर स्वामियों को वापस कर चुकी है।
पुलिस ने अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत www.ceir.gov.in पोर्टल पर सूचना दर्ज करें और नजदीकी थाना/साइबर सेल से संपर्क करें। वहीं, किसी लावारिस मोबाइल को पाकर उसे साइबर सेल, सिविल लाइन रायपुर में जमा करें। ऐसा करने वाले को पुलिस द्वारा सम्मानित किया जाएगा।



