Godavari Plant Accident : रायपुर के सिलतरा स्थित गोदावरी इस्पात प्लांट (Godavari Plant Accident) में कल हुए हादसे के बाद कांग्रेस ने 6 सदस्यीय कमेटी गठित की है। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक घायल हुए।
रायपुर पुलिस ने बरामद किए 100 गुम मोबाइल, 20 लाख की संपत्ति स्वामियों को लौटाई
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने वरिष्ठ नेता धनेन्द्र साहू को कमेटी का संयोजक नियुक्त किया है। इसमें छाया वर्मा, अनिता शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। कमेटी जल्द ही घटना स्थल का दौरा करेगी और रिपोर्ट तैयार कर पार्टी नेतृत्व को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसा पुरानी बिल्डिंग के शेड गिरने से हुआ। घटना के तुरंत बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया। (Godavari Plant Accident)



