Chhattisgarh Crimes : छत्तीसगढ़ में लव मैरिज से नाराज युवती के पिता, भाई और एक्स-बॉयफ्रेंड ने मिलकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को महासमुंद के घोड़ारी तालाब में फेंक दिया। मामला अगस्त 2024 में लवली और आकाश सिंह की शादी से जुड़ा है।
विक्टिम कार्ड खेलने वाले शहबाज पर भारत का करारा जवाब
हत्या का रहस्य खुला
29 सितंबर 2024 को महासमुंद तालाब में अज्ञात युवक का शव मिलने पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। जनवरी 2025 में रायपुर की गुमशुदगी रिपोर्ट से सुराग मिला और डीएनए टेस्ट से पहचान हुई। जांच में पता चला कि लवली पहले से अभिनव सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन आकाश से शादी करने के बाद परिजन और अभिनव नाराज हो गए।
हत्या की योजना और अंजाम
25 सितंबर 2024 को लवली के पिता अभिलाख, भाई गौरव, अभिनव और वीरू ने आकाश को बुलाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को स्कूटी से घोड़ारी तालाब में फेंका गया। लवली ने इसके बाद सोशल मीडिया पर आकाश के साथ तस्वीरें डालकर शक दूर करने की कोशिश की। (Chhattisgarh Crimes)
गिरफ्तारी और कार्रवाई
पुलिस ने सभी आरोपियों — लवली सिंह, अभिनव सिंह, अभिलाख सिंह, गौरव और वीरू — को रायपुर के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रतिभा पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या, सबूत छिपाने और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। (Chhattisgarh Crimes)



