Author: शशि

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद रायपुर में पहली हत्या की वारदात सामने आई है। समता कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुढ़ियारी निवासी दुर्गेश साहू के रूप में हुई है। यह घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र के हाथी चौक पटरी के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। कमिश्नरेट लागू होने के बाद पुलिस द्वारा देर रात लगातार पैदल गश्त और चाकूबाजों व अड्डेबाजों के खिलाफ कार्रवाई के…

Read More

रायपुर। सेंट्रल जेल में फिर उडी कानून की धज्जियां,वायरल वीडियो ने खोली जेल प्रशासन की पोल। दरअसल गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल से सामने आया। एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है, कि जेल में बंद एक मुजरिम की प्रेमिका युवक के जन्मदिन पर उससे मिलने पहुंची थी। इसी दौरान मुलाकात कक्ष के भीतर ही वीडियो बनाया गया, वह भी खुलेआम और बेखौफ अंदाज़ में। हैरानी की बात यह…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नारायणपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर 68 लाख 47 हजार 355 महिलाओं के खातों में 641 करोड़ 34 लाख 79 हजार 350 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित करेंगे। प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा के उद्देश्य से प्रारंभ की गई यह योजना दो वर्ष पूर्ण कर चुकी है। और प्रदेश की महिलाओं के जीवन में स्थायी आर्थिक संबल का मजबूत आधार बनकर उभरी है। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना 01 मार्च…

Read More

रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में ई-ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य सचिव ने मंत्रालय सहित राज्य शासन के सभी कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनिवार्य रूप से निर्धारित समय में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए है।उन्होंने ऐसा नहीं करने वालों को सचेत करते हुए कार्यालय में निर्धारित समय पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने कहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नही करना स्वीकार नही होगा। मुख्य सचिव ने राज्य शासन के सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस से ही फाईल संचालन…

Read More

रायपुर|  राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रगति डिजिटल प्लेटफॉर्म को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सुशासन लगातार मजबूत हो रहा है और उसका सीधा असर आम नागरिकों के जीवन में दिखाई दे रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन, यानी प्रगति डिजिटल प्लेटफॉर्म,केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी निगरानी का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री मोदी स्वयं योजनाओं की सीधी मॉनिटरिंग करते हैं, जिससे योजनाओं का लाभ बिना किसी रुकावट के जनता तक पहुंचता है। सीएम साय ने बताया…

Read More

रायपुर। कबीरधाम एसपी द्वारा प्रमोशन में भेदभाव को लेकर सरकार को लिखे गए शिकायती पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है, कि भाजपा की सरकार “अंधेर नगरी चौपट राजा“ वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है| गंभीर अपराध के दागियों पर सरकार मेहरबान है और क्षमतावान, योग्य अफसरों को दरकिनार किया जा रहा है। डिप्टी सीएम और प्रदेश के गृहमंत्री के गृह क्षेत्र के पुलिस कप्तान खुद ही इस सरकार से न्याय मांगने दो-दो पन्ने की चिट्ठी लिख रहे हैं| प्रमोशन में भेदभाव, उपेक्षा और त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया का आरोप लगा…

Read More

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के.एस. चौहान ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जारी घमासान को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान अब विसर्जन की शक्ल ले रहा है और कांग्रेस में वेलफेयर नहीं, अपितु फेयरवेल और वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। के. एस चौहान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जब से नई दिल्ली से लौटे हैं, तबसे कांग्रेस में अंदरूनी घमासान एक बार फिर “पीसीसी वर्सेज बीसीसी” की तर्ज पर तेज हो गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चौहान ने कहा कि जिला अध्यक्षों की नियुक्ति…

Read More

रायपुर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम–2026’ का औपचारिक उद्घाटन करेंगी। यह भव्य सांस्कृतिक महोत्सव छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोककला, पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत, वेशभूषा, रीति-रिवाज एवं हस्तशिल्प को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राष्ट्रपति को इस प्रतिष्ठित आयोजन के उद्घाटन हेतु आमंत्रण दिया गया था। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। राष्ट्रपति की उपस्थिति से बस्तर पंडुम को राष्ट्रीय स्तर पर…

Read More

रायपुर। आज ग्रामीण एवं पंचायत विकास विभाग की प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमे विभाग के मंत्री विजय शर्मा ने अपने दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियाँ बताईं। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया है। पंचायत स्तर पर आधारभूत ढांचे को मजबूत किया गया,रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया और ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया।मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य आत्मनिर्भर गांवों का निर्माण करना है और आने वाले समय में विकास कार्यों…

Read More

रायपुर। चंदखुरी स्थित कौशल्या माता धाम में जल्द भगवान श्रीराम की नई प्रतिमा लगाई जाएगी। ग्वालियर में नई प्रतिमा बनकर तैयार हो चुका है, जिसे छत्तीसगढ़ लाने के लिए टीम ग्वालियर निकल चुकी है। कुछ दिन में श्रीराम की नई प्रतिमा लाकर शुभ मुहूर्त में स्थापित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ पर्यटक एवं संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि TCIL आर्गेनाइजेशन की ओर से कौशल्या माता धाम में प्रतिमा लगाई गई थी। जो प्रतिमा बनी थी, वह प्रपोशन में नहीं होने के कारण हमने बता दिया था, कि यह प्रतिमा हमें मंजूर नहीं…

Read More