Author: शशि
रायपुर। राजधानी रायपुर में आज से पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू कर दी गई है। प्रदेश में लंबे समय कानून व्यवस्था को मजबूती देने के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर जिले और उड़ीसा के भुनेश्वर जिला में लागू पुलिस कमिश्नर प्रणाली का अध्ययन कर रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू किया गया है। राजधानी रायपुर के शहरी क्षेत्र में यह व्यवस्था लागू की गई है। गुरुवार देर गृह विभाग द्वारा इस संबंध में अधिकारी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नए सिस्टम के तहत रायपुर जिले की पुलिस व्यवस्था को शहरी और ग्रामीण दो हिस्सों में विभाजित किया है। शहरी विभाजित में 21…
रायपुर, 22 जनवरी 2026। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के लगभग 15 हजार पदों पर चयन हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। राज्य स्तरीय रोजगार मेला में रायपुर जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 29 जनवरी 2026, गुरुवार को निर्धारित किया गया है। मेले में सहभागिता हेतु ऑनलाइन पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in में रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला हेतु पंजीयन दोनों आवश्यक है। जिन आवेदकों ने ऑनलाईन पोर्टल में रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला…
रायपुर, 22 जनवरी 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आज जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की द्वितीय बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत एम.एस. पैकरा, मुख्य महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायपुर द्वारा समस्त विभागीय अधिकारियों के परिचय तथा उद्योग विभाग से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करते हुए की गई। इस बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा जिले में उद्योग स्थापना से प्राप्त निवेश की जानकारी ली गई। इस अवसर पर बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में स्थापित 97 उद्योगों के माध्यम से कुल 1,059.53 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश हुआ है, जिससे…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 23 जनवरी यानी कल से रायपुर पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने जा रही है। इससे पहले साय सरकार ने रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति कर दी है। आपको बता दे कि बिलासपुर रेंज के आईजी आईपीएस संजीव शुक्ला को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। सरकार के इस फैसले के साथ रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इसके अलावा कमिश्नरेट व्यवस्था के तहत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भी पदस्थापना की गई है। जारी आदेश में अतिरिक्त आयुक्त, संयुक्त आयुक्त और अन्य पदों पर भी अधिकारियों…
रायपुर, 22 जनवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन पर आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (IICDEM)–2026 के अवसर पर आज ECINET डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया गया। यह निर्वाचन से संबंधित समस्त जानकारियों और सेवाओं के लिए आयोग का एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है। तीन दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 21 से 23 जनवरी, 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। ECINET की परिकल्पना भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी के साथ मिलकर की थी। इसके विकास की घोषणा मई, 2025 में की…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में विभागीय कार्यों, संचालित परियोजनाओं तथा प्रस्तावित सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि लंबे समय से लंबित परियोजनाओं को अटल सिंचाई योजना में शामिल किया गया है| साथ ही समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने साफ तौर कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार…
रायपुर। थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत डब्ल्यू.आर.एस. कालोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले मुख्य आरोपी के रूप में पड़ोसी ही सामने आया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सोना-चांदी और मोबाइल फोन सहित लगभग 1 लाख रुपये मूल्य का माल बरामद हुआ है। प्रकरण की जानकारी के अनुसार, प्रार्थी होरी पाल (निवासी डब्ल्यू.आर.एस. कालोनी, खमतराई) ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे 16 जनवरी 2026 को परिवार सहित गृह ग्राम महासमुंद गए थे। 20 जनवरी…
रायपुर। छालीवुड फिल्म निर्देशक मोहित साहू पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि मोहित साहू पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उसे उज्जैन ले गए और शादी कर ली। बाद में यह जानकारी मिलने पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि मोहित साहू ने युवती के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फ्लैट के अंदर युवती लहुलुहान और डरी हुई दिखाई देती है। इस दौरान पड़ोसी और महिला सुरक्षा गार्ड ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया। युवती ने घटना की शिकायत…
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सरकार और भाजपा को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने धान खरीदी की तिथि बढ़ाने, धान खरीदी में भ्रष्टाचार, मनरेगा, जमीनों की गाईडलाईन की दरों तथा शंकराचार्य के अपमान को लेकर भाजपा को कटघरे में खड़ा किया। धान खरीदी में अब एक हफ्ते का समय शेष है। सरकार ने धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी घोषित किया है। उसमें सिर्फ 9 दिन बचे है। उसमें भी 4 दिन अवकाश रहेगा (24, 25, 26, 31 जनवरी) को छुट्टियां है। सिर्फ 5 दिन और खरीदी होगी।…
बस्तर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बकावंड ने मोदी सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में बदलाव के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि मनरेगा को कांग्रेस सरकार ने ग्रामीण गरीबों को रोजगार का कानूनी अधिकार देने और पलायन रोकने के लिए लागू किया था, जिससे करोड़ों परिवारों को सम्मानजनक आजीविका मिली। विधायक बघेल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने बीते वर्षों में मनरेगा को कमजोर किया और अब इसके पूरे ढांचे में बदलाव कर गरीबों के हितों पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि योजना के खात्मे का उद्देश्य गरीबों के…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.