Author: शशि

रायपुर 23 जनवरी 2026/ राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में आज रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह का आयोजन विनोद कुमार शुक्ल मंडप में किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री अरुण साव, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा की कुलपति डॉ. कुमुद शर्मा तथा सुप्रसिद्ध रंगकर्मी एवं अभिनेता मनोज जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, वरिष्ठ पत्रकार अनंत विजय तथा छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के…

Read More

रायपुर 23 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को भाजपा सरकार द्वारा दुर्भावना पूर्वक प्रभावित करके का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सल हिंसा और जवाबी कार्यवाही के चलते दशकों से विस्थापित आदिवासियों को एसआईआर प्रक्रिया में “नॉन रेजिडेंस” बताकर बिना नोटिस दिए मतदाता सूची से बाहर करना अन्याय है, अत्याचार है। जनप्रतिनिधि अधिनियम 1950 के प्रावधानों का सीधा उल्लंघन है। बस्तर के लाखों आदिवासी आंध्रा और तेलंगाना में रह रहे हैं, निर्वाचन आयोग इन विस्थापितों की सही पहचान करना ही…

Read More

रायपुर/23 जनवरी 2026। कांग्रेस ने मध्यानभोजन रसोईए, सीएएफ और डीएड शिक्षक अभ्यर्थियों के आंदोलन का समर्थन किया है । कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि सरकार की विफलता का मेला माना तूता धरना स्थल पर दिख रहा है ।विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान तमाम अनियमित कर्मचारियों से 100 दिन के भीतर नियमितीकरण का वादा मोदी की गारंटी के नाम पर भारतीय जनता पार्टी ने किया, लेकिन सरकार आने के बाद से अपने वादे और मोदी की गारंटी से भाजपा की सरकार पलट गई है। नौकरी की मांग को लेकर विगत एक महीने से धरने पर बैठे…

Read More

रायपुर। जिले  के नवनियुक्त प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राजधानी रायपुर की कानून-व्यवस्था, शहरी सुरक्षा की चुनौतियों तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने नागरिक सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन एवं प्रशासनिक समन्वय को प्रभावी बनाने जैसे बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राजधानी रायपुर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए अधिक अनुकूल बनाने हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर समन्वय के साथ कार्य करने की…

Read More

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम में भाजपा के अंत का दिवास्वप्न देख रहे हैं। संतोष पाण्डेय ने कहा कि आजकल मुद्दों की दरिद्रता के चलते राजनीतिक अस्तित्व के संकट से जू़झ रहे बघेल शायद स्मृतिलोप के दौर से भी गुजर रहे हैं। बघेल को यह तो कतई नहीं भूलना चाहिए कि जिन-जिन प्रदेशों की कमान उनको सौंपी गई थी, उन-उन प्रदेशों में कांग्रेस का बंटाढार हो चुका है, और असम भी उनमें एक राज्य रहा है। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता पाण्डेय ने…

Read More

धमतरी ।  जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता सामने आई है। धमतरी स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कुल 9 नक्सलियों ने हथियारों सहित आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण की यह कार्रवाई रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के समक्ष संपन्न हुई, जहां नक्सलियों ने अपने हथियार सौंपकर हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्य धारा में लौटे। आत्मसमर्पण के बाद आईजी अमरेश मिश्रा ने तालियां बजाकर नक्सलियों का स्वागत किया और उन्हें मुख्यधारा में लौटने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति नक्सलियों को नया जीवन शुरू करने का अवसर दे रही है, जिससे प्रभावित…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज यानी 23 जनवरी 2026 से पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली औपचारिक रूप से लागू हो गई है। जीई रोड स्थित नए कमिश्नर कार्यालय में आईपीएस डॉ. संजीव शुक्ला ने शुक्रवार को पहले पुलिस कमिश्नर के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान सभी एसीपी, डीसीपी और आलाधिकारी मौजूद रहे। डॉ. संजीव शुक्ला का जन्म 8 जनवरी 1967 को हुआ। वे 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्ष 1990 में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) से चयन होने के बाद उन्होंने रायपुर के दुर्गा कॉलेज से एमकॉम की पढ़ाई पूरी की। छात्र राजनीति में…

Read More

रायपुर। नया रायपुर में धरना स्थल तूता में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में इनकी मांगो पर कोई फैसला नहीं होने से नाराज होकर आज सुबह से ही स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास डीएड अभ्यर्थी पहुंचे। आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2023 में नियुक्ति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर है अभ्यर्थी। पुलिस ने अभ्यर्थियों को शिक्षा मंत्री के घर के बाहर रोका जिसके बाद अभ्यर्थियों ने घर के बाहर ही बैठे धरने पर बैठकर उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग कर रहे हैं।…

Read More

रायपुर। शाहिद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर में आज शाम सात बजे से भारत और न्यूजीलैंड का महामुकाबला देखा जाएगा। भारत में नागपुर में हुए पहले T20 मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर तीन मैचों के सीरीज में 1- 0 से बढ़त बनाए हुए है। आज होने वाले दूसरे मुकाबले में सूर्य कुमार यादव की टीम सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। हालांकि हाल ही में हो गए वनडे सीरीज में 2- 0 से हार का सामना भी करना पड़ा। T20 जैसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया का परफॉर्मेंस शानदार रहा है पिछले…

Read More