महाराष्ट्र। महाराष्ट्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां NCP नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का एक विमान हादसे में निधन हो गया। उनकी मौत से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ है। हर कोई उनके आकास्मिक निधन पर दुख जाता रहा है।
जानकारी के अनुसार, अजीत पवार जिला पंचायत परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से प्राइवेट एयर क्राफ्ट से बारामती के लिए निकले थे। तभी लैंड करते समय प्लेन क्रेश हो गया, जिसके बाद फ्यूल टैंक में जोरदार ब्लास्ट हो गया। जिससे की इस हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार अन्य 5 लोगों में की भी मौत हो गई।
बताया गया कि, उपमुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार, 28 जनवरी 2026 को बारामती तालुका में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव प्रचार के तहत कई सभाओं को संबोधित करने वाले थे।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक साथ छत्तीसगढ़ के तमाम बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया x पर पोस्ट कर दुःख व्यक्त किया गया।






