रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर और बिलासपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आज सुबह 11 बीजेपी कार्यालय कांसाबेला में “मन की बात” सुनेंगे। दोपहर 12.10 को रायपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम 6 बजे बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। रात करीब 8:40 बजे को बिलासपुर रिवर व्यू में वंदेभारत कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके बाद सीएम साय रात्रि विश्राम न्यू सर्किट हाउस बिलासपुर में करेंगे।
रायपुर साहित्य महोत्सव का समापन
राजधानी रायपुर के साहित्य महोत्सव का आज अंतिम दिन है। प्रथम सत्र में संविधान और भारतीय मूल्य पर संवाद होगा। प्रथम सत्र में ही ट्रेवल ब्लॉग और नवयुग में भारत बोध पर परिचर्चा की जाएगी। द्वितीय सत्र में पत्रकारिता और साहित्य पर चर्चा की जाएगी। साथ ही नाट्यशास्त्र और कला परंपरा पर संवाद होगा। तृतीय सत्र में सिनेमा और समाज व शासन और साहित्य पर परिचर्चा होगी। जिसके बाद समापन सत्र में छत्तीसगढ़ी काव्य पाठ का आयोजन किया जाएगा।



