रायपुर। छत्तीसगढ़ में 23 जनवरी यानी कल से रायपुर पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने जा रही है। इससे पहले साय सरकार ने रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति कर दी है। आपको बता दे कि बिलासपुर रेंज के आईजी आईपीएस संजीव शुक्ला को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

सरकार के इस फैसले के साथ रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इसके अलावा कमिश्नरेट व्यवस्था के तहत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भी पदस्थापना की गई है। जारी आदेश में अतिरिक्त आयुक्त, संयुक्त आयुक्त और अन्य पदों पर भी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संबंधित आदेश शासन द्वारा जारी कर दिया गया है।
नीचे देखें आदेश…







