सूरजपुर। जिले में कांग्रेस पार्टी के नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी में अंतर्कला साफ तौर पर खुलकर सामने आ गई है। जिले में कार्यकारिणी गठन होने के चंद्र मिनट बाद ही असंतुष्ट होकर एक के बाद एक 17 नेताओं ने सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसमें संयुक्त महामंत्री, महामंत्री और सचिव जैसे पदाधिकारी शामिल हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी सूची जैसे ही सार्वजनिक की गई वैसे ही नाराजगी का दौर शुरू हो गया। इस्तीफों से पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी को भी उजागर कर दिया।
इसमें पूर्व विधायक खेल साय सिंह की बहू भी शामिल है। सभी इस्तीफा देने वाले पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के समर्थक बताए जा रहे हैं। संयुक्त रूप से दिया गया इस्तीफा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


















