रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर, बलौदाबाजार और महासमुंद जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में केंद्रीय बजट पर मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण सुन रहे है। पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से दोपहर 1.45 से दामाखेड़ा के लिए रवाना होंगे।
बलौदाबाजार के दामाखेड़ा में संत समागम समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 3.25 से बलौदाबाजार से रायपुर लौटेंगे। सीएम साय 4.30 बजे सिरपुर में सिरपुर महोत्सव 2026 कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. शाम 7.30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।


