रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद रायपुर में पहली हत्या की वारदात सामने आई है। समता कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुढ़ियारी निवासी दुर्गेश साहू के रूप में हुई है।

यह घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र के हाथी चौक पटरी के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
कमिश्नरेट लागू होने के बाद पुलिस द्वारा देर रात लगातार पैदल गश्त और चाकूबाजों व अड्डेबाजों के खिलाफ कार्रवाई के बावजूद हुई इस हत्या ने शहर की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।



