रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभागीय बैठकों लेंगे। सुबह 11 बजे के बाद मंत्रालय स्थित महानदी भवन में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे। जहां विभागीय कार्यों और प्रगति को लेकर चर्चा की जाएगी। जिसके बाद शाम 5 बजे मुख्यमंत्री रायपुर न्यू सर्किट हाउस में ई-प्रगति को लेकर प्रेस वार्ता करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े शाम मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।
कांग्रेस का दिल्ली में आज अहम बैठक
छत्तीसगढ़ में एसआईआर और मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक होगी। इस बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में होगी। जिसमें भूपेश बघेल, चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव, दीपक बैज सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस बैठक में प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के नाम काटे जाने और गैर-भाजपा वोटरों को टारगेट करने के आरोपों पर चर्चा होगी। साथ ही संगठन विस्तार, लंबित नियुक्तियों, विपक्ष की भूमिका और मनरेगा को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
राजधानी रायपुर में रोजगार मेला
राजधानी रायपुर में आज से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले की शुरुआत होगी। इस रोजगार मेले में 15 हजार से अधिक रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी। इसमें केवल वे अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिन्होंने पहले से ऑनलाइन आवेदन किया है।



