रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्य सचिव विकास शील और पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम भी उपस्थित रहे।
राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पवित्र अवसर हमें राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव अंबेडकर, शहीद वीर नारायण सिंह और गुंडाधुर जैसे महान नायकों को स्मरण कर नमन किया. उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास जी का मनखे-मनखे एक समान का संदेश और शहीद वीर नारायण का संघर्ष आज भी हमें प्रेरणा देता है।


