रायपुर। छालीवुड फिल्म निर्देशक मोहित साहू पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि मोहित साहू पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उसे उज्जैन ले गए और शादी कर ली। बाद में यह जानकारी मिलने पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि मोहित साहू ने युवती के साथ बेरहमी से मारपीट की।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फ्लैट के अंदर युवती लहुलुहान और डरी हुई दिखाई देती है। इस दौरान पड़ोसी और महिला सुरक्षा गार्ड ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया। युवती ने घटना की शिकायत पुरानी बस्ती पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की तफ्तीश की जा रही है।



