REPUBLIC DAY : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गणतंत्र दिवस के मौके पर बिलासपुर में झंडा फहराएंगे| तो वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव बस्तर और डिप्टी सीएम विजय शर्मा सरगुजा में झंडा फहराते हुए नजर आएंगे | दरअसल हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा| इस कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से अतिथियों की लिस्ट जारी कर दी गई है|
किस जिले में कौन फहराएगा झंडा-
बिलासपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
दुर्ग- तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री
बस्तर- अरुण साव,डिप्टी सीएम
सरगुजा- विजय शर्मा, गृह मंत्री
राजनांदगांव- डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष
रायगढ़- रामविचार नेता, कैबिनेट मंत्री
गरियाबंद- दयालदास बघेल, मंत्री
बीजापुर- केदार कश्यप, मंत्री
कबीरधाम- लखनलाल देवांगन, मंत्री
जशपुर- श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री
जांजगीर चांपा- ओपी चौधरी, मंत्री
कोरबा- टंकराम वर्मा, मंत्री
बलरामपुर- लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री
दंतेवाड़ा- गजेंद्र यादव, मंत्री
बालोद- गुरु खुशवंत साहेब, मंत्री
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- राजेश अग्रवाल, मंत्री
बलौदाबाजार- बृजमोहन अग्रवाल, सांसद
बेमेतरा- विजय बघेल, सांसद
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी- संतोष पांडेय, सांसद
सूरजपुर- चिंतामणी महाराज, सांसद
महासमुंद- रुपकुमारी चौधरी, सांसद
सारंगगढ़-बिलाईगढ़- राधेश्याम राठिया, सांसद
सक्ती- कमलेश जांगड़े, सांसद
नारायणपुर- महेश कश्यप, सांसद
कांकेर- भोजराज नाग, सांसद
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर- देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद
कोंडागांव- लता उसेंडी, विधायक
मुंगेली- पुन्नू लाल मोहले, विधायक
कोरिया- भैयालाल राजवाड़े, विधायक
धमतरी- अजय चंद्राकर, विधायक
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई- राजेश मूणत, विधायक
सुकमा- किरण देव, विधायक





