रायपुर। थाना गंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि में चार दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी चोरी का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, सोना-चांदी सहित चोरी का मशरूका जब्त किया गया है।
यह भी पढ़े :- आदतन बदमाश गिरफ्तार…
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवा वर्मा और राजेन्द्र सांवरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की नकद राशि 27,450 रुपये, 3.190 ग्राम वजनी सोने का लॉकेट, चांदी जैसे दिखने वाले 38 सिक्के, एक नंदी बैल, एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत लगभग 8,000 रुपये) तथा एक कीपैड मोबाइल (कीमत लगभग 1,000 रुपये) बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी शिवा वर्मा शातिर चोर है, जिसके विरुद्ध पूर्व में थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर में दो आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह पहले जेल जा चुका है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना गंज में धारा 331(4), 305(ए) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी देवानंद बजाज ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह नर्मदापारा, रायपुर स्थित प्रताप थारवानी की तीन मंजिला दुकान किराये पर लेकर “अनंता किचन नोवेल्टी” नाम से व्यवसाय संचालित करता है।
13 जनवरी 2026 की रात दुकान बंद कर घर जाने के बाद अज्ञात चोरों ने दुकान सहित आसपास की अन्य दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की। 14 जनवरी 2026 की सुबह दुकान खोलने पर नगदी, सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन चोरी होने की जानकारी मिली।
पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में एसीसीयू क्राइम और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल घटनास्थलों का निरीक्षण किया। पीड़ितों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तथा सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया।
मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने एक्सप्रेस-वे रोड, चूनाभट्टी के पास से दोनों आरोपियों को चोरी का मोबाइल बेचने का प्रयास करते हुए पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदातों को स्वीकार किया, जिसके बाद मशरूका बरामद किया गया। पुलिस आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
शिवा वर्मा, पिता स्व. अरुण वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिजली ऑफिस के पास, बजरंगपारा चौक, सिलयारी, थाना धरसींवा
राजेन्द्र सांवरा, पिता स्व. गोपाल सांवरा, उम्र 25 वर्ष, निवासी बिजली ऑफिस के पास, बजरंगपारा चौक, सिलयारी, थाना धरसींवा



